फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four oxygen plants being built in Chitrakoot

चित्रकूट में बन रहे चार ऑक्सीजन प्लांट

Wed, 21 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four oxygen plants being built in Chitrakoot
चित्रकूट। कोेरोना की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की किल्लत पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी किरकिरी हुई थी। इसके बाद से जिले में चार आक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए। इसमें दो प्लांट लगभग तैयार हो चुके हैं, जबकि दो निर्माणाधीन हैं। खोह स्थित कोविड अस्पताल में दो प्लांट मिलाकर एक बडा प्लांट बना है, जिसमें एक हिस्से में आक्सीजन का निर्माण भी आंशिक रूप से शुरू होने का विभाग ने दावा किया है। जिले में कहने को तो 200 और 100 बेड के बड़े अस्पताल बने हैं, लेकिन किसी में आक्सीजन प्लांट नहीं था। जब परेशानी हुई और चारों तरफ किरकिरी हुई तो सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने विधायक निधि से खोह अस्पताल में प्लांट बनवाने की घोषणा की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मानिकपुर, शिवरामपुर व मुख्यालय के जिला अस्पताल में भी आक्सीजन प्लांट बनवाने का काम शुरू किया है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि खोह के दो प्लांट में एक आंशिक रूप से संचालित है। शिवरामपुर का प्लांट भी लगभग तैयार हो चुका है। मानिकपुर व मुख्यालय के प्लांट निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed