{"_id":"8f7bcd7b90e25d29cf897dff12071760","slug":"four-house-caught-fire-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार घर राख
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 01 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड़ी भुसौली गांव में एक घर में लगी आग ने आसपास के तीन और घरों को चपेट में ले लिया। इसमें चारों गृहस्थियां, जेवरात और अनाज जलने से करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने ट्यूबवेलों से पानी लाकर किसी तरह आग बुझाई। तहसीलदार कतवारू राम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्हाेंने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुन्नालाल पुत्र राम कृपाल के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसने देखते देखते पड़ोसियों रामप्रसाद पुत्र खुद्दा, तेरसिया पत्नी खुद्दा के घर को भी चपेट में ले लिया। आग से मुन्नालाल के भाई हीरालाल के घर को भी नुकसान पहुंचा।
इसमें चारों गृहस्थियों समेत नकदी, कपड़ा और जेवरात आदि जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को फोन कर आपूर्ति शुरू कराई और ट्यूबवेलों की सहायता से पानी लाकर आग बुझाई। हादसे में रामप्रसाद का करीब एक लाख 25 हजार, तेरसिया का एक लाख 92 हजार, मुन्नालाल का दो लाख 52 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हीरालाल को भी लगभग दस हजार की क्षति हुई है।
विज्ञापन
राख पर पानी डालने आती दमकल!
ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में आग लगने पर उनको दमकल का कोई फायदा नहीं मिल पाता। जब तक दमकल कर्वी से यहां आती है, सब कुछ राख हो जाता है। कर्वी से मऊ तक आने में दो घंटे का समय लगता है। इसके चलते फायर ब्रिगेड सिर्फ राख पर पानी डालने आती है।