{"_id":"6223a96f5ddb0b1000692cf5","slug":"four-cousins-arrested-for-the-murder-of-a-minor-chitrakoot-news-knp6840521112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की हत्या में चार हमउम्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की हत्या में चार हमउम्र गिरफ्तार
विज्ञापन
सुरेंद्र उर्फ गुन्नू- फाइल फोटो । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के दराई गांव में जुआं खेलने के दौरान नाबालिग सुरेंद्र उर्फ गुन्नू की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके हमउम्र चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर सुरेंद्र का लोअर, टार्च व ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया।
दराई गांव में गुरुवार की शाम को जुआं खेलने के दौरान पांच नाबालिग दोस्तों जीत हार के रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसमें फूलचंद्र यादव के पुत्र सुरेंद्र उर्फ गुन्नू (14) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद सुरेंद्र के हमउम्र आरोपी भाग गए थे।
फूलचंद्र की तहरीर पर उसी गांव के चारों नाबालिगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, सुरेंद्र की मौत से गांव में गम का माहौल रहा। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। गमगीन माहौल में सुरेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।