फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four children ill from eating mid-day meal

मिड डे मील खाने से चार बच्चे बीमार

Mon, 06 Mar 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 06 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four children ill from eating mid-day meal
दलिया
प्राथमिक विद्यालय ददरी में मिड डे मील खाने के बाद चार बच्चों की हालत बिगड़ गई । उल्टी दस्त की शिकायत पर चारों छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएसए ने बताया कि अभी तक किसी अधिकारी या शिक्षक ने इसकी जानकारी नहीं दी है। इस संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष न बन पाने के कारण छात्रों के परिजनों ने साजिश रची है।
विज्ञापन



मानिकपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ददरी में मिड डे मील में मेन्यू के अनुसार दाल रोटी सब्जी बनी थी। कुल 58 बच्चे आए थे। सभी ने खाना खाया। इसके बाद लंकापुरवा निवासी अशोक कुमार के पुत्र अरमान, गुड़िया उर्फ प्रीति और नितिन के अलावा शिवफूल पुत्र राकेश कुमार को शाम को अचानक पेट दर्द हुआ।
विज्ञापन


उल्टी व दस्त होने पर परिजन सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इसमें अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि बासी व कुछ मिलावटी भोजन होने से उनके बच्चों की हालत बिगड़ी है। यह भी आरोप लगाया कि स्कूल की रसोइया रानी देवी से उनका पारिवारिक विवाद है। इसीलिए उनके बच्चों के साथ भोजन में गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



      प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुराधा देवी ने बताया कि आरोप लगाने वाले ही अगस्त माह में प्रबंध समिति का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन वह अध्यक्ष नहीं बन पाए। इसी खुन्नस से वो ऐसे आरोप लगा रहे हैं। स्कूल में कुल 58 बच्चों ने खाना खाया तो उनकी तबियत खराब नहीं हुई।



उधर बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा मामला नहीं आया है। संबधित प्रधानाध्यापक से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती चारों बच्चों की हालत अब सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed