{"_id":"5fd501a68ebc3e3e7d722f9c","slug":"four-blind-disabled-couples-choose-their-spouse-chitrakutt-news-knp5995429162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नेत्रहीन दिव्यांग जोड़ों ने चुने जीवनसाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नेत्रहीन दिव्यांग जोड़ों ने चुने जीवनसाथी
विज्ञापन
फोटो-9- दृष्टि संस्था में दिव्यांगों की शादी के दौरान खुद दूल्हे भी अपने को नाचने से नहीं रोक सके। ?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर की सामाजिक संस्था दृष्टि के कार्यालय परिसर में शनिवार को दिव्यांग सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें चार नेत्रहीन दिव्यांग जोड़ों ने अपने जीवन साथी को चुना।
संस्था परिसर में गायत्री परिवार के पंडितों द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि दृष्टि संस्था ऐसे कार्य में जुटी है, जिसकी तरफ समाज के किसी भी व्यक्ति का ध्यान नही गया। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने संस्था के इस कार्य को बेहद संवेदनशीलता वाला कार्य बताया।
संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 14वें विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें कर्वी की पूजा का दिल्ली के मनोज, गोंडा की भुइला का कासगंज के इंद्रपाल, जौनपुर की अंजू का हमीरपुर के जयकरण यादव व वाराणसी की अनीता का विवाह कानपुर के रमेश पाल के साथ हुआ। कहा कि आज सभी तरह के दिव्यांग हर क्षेत्र में पूरी तरह से सक्षम हो गए हैं। उन्हें केवल अवसर देने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष गोविंद सर्राफ , गुड़गांव के डॉ. केके अग्रवाल, सतना के रोहित गुप्ता, कानपुर के विजय राठौर, चित्रकूट के डॉ. सुधीर अग्रवाल, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, केजी गुप्ता, लक्षमण दास केशरवानी, परवेश अग्रवाल व सुधीर अग्रवाल मौजूद रहे। गायत्री शक्ति पीठ के बृजेश त्रिपाठी व राजा त्रिपाठी ने कार्यक्रम संपन्न कराया।