{"_id":"68af57314cd19a48c0027c69","slug":"forms-of-graduate-candidates-were-filled-by-organizing-camps-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119874-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शिविर लगाकर स्नातक अभ्यर्थियों के फार्म भरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शिविर लगाकर स्नातक अभ्यर्थियों के फार्म भरवाए
विज्ञापन
चित्रकूट। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नामावली में नाम जोड़ने को लेकर बुधवार को सपहा गांव में शिविर लगाकर फार्म भरवाए गए। मौजूद सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर भी हमला बोला।
जिला प्रवक्ता सुभाष पटेल ने शिविर लगाकर स्नातक अभ्यर्थियों के फार्म भरवा कर कागजात जमा कराए। आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के शासन काल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, अपराधियों के हौसले बुलंद है। जनपद में घट रहीं चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत एवं खौफ में है। लोग अपनी जान माल की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं और रात रात भर जगने को मजबूर हैं। किसानों को उर्वरक नहीं मिल पा रही है। सपा में जनपद को बिजली कटौती से मुक्त किया गया था। प्रवक्ता सुभाष पटेल ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के हित की योजनाएं नहीं बनाई जा रही हैं। भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को अधिकाधिक लाभ कमवा रही है।
इस मौके पर सचिन सिंह, रमाकांत सिंह, अर्जुन सिंह, गोरेलाल निषाद, मिथलेश देवी, देवेंद्र कुमार सिंह, उर्मिला देवी, शर्मिला देवी, राम कन्हाई सिंह, मनीषा देवी, राकेश सिंह, राजेश सिंह, सुधीर सिंह, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, धीरेंद्र सिंह, जय सिंह, अनीता सिंह मौजूद रहीं।