फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Former MP demands arrest of the alleged Mahant Bharat Das

Chitrakoot News: पूर्व सांसद ने कथित महंत भरत दास की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 16 Jul 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Former MP demands arrest of the alleged Mahant Bharat Das
चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि आश्रम के कथित महंत भरत दास द्वारा परिवार पर अभद्र टिप्पणी करने के लंबे समय बाद पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए। उन्होंने आश्रम में महंत की अराजकता को घेरा और पुलिस प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कहा कि पुलिस की मौजूदगी में भरत दास का उपद्रव निंदनीय है। पिछले तीन महीनों से मंदिर परिसर में शांति थी। भरत दास को महंती और ट्रस्ट के सचिव पद से हटाया जा चुका है। संत समाज से भी बहिष्कृत किया गया है। उस पर लोगों को गाली देने, मारपीट व लूटपाट करने के आरोप हैं और कई मुकदमे भी दर्ज हैं। क्षेत्रीय जनों ने प्रशासन से पीड़ितों को न्याय दिलाने और मंदिर की गरिमा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने मंदिर और संतों के सम्मान के लिए संघर्ष करने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed