{"_id":"68aca82749a7f803fa0bdfc9","slug":"former-district-panchayat-member-of-prayagraj-missing-along-with-two-friends-chitrakoot-news-c-12-1-gkp1012-1240900-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रयागराज के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दो दोस्तों के साथ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रयागराज के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दो दोस्तों के साथ लापता
Mon, 25 Aug 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी के पास सोमवार शाम एक स्कार्पियो कार मिली। कार में प्रयागराज के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य के लेटर पैड मिले हैं। स्कार्पियो में कोई नहीं था। स्कार्पियो में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अलावा दो अन्य के होने की सूचना है। तीनों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। ड्रोन कैमरे से उनकी तलाश की जा रही है।
प्रयागराज के नवाबगंज थाना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज है। प्रयागराज की पुलिस टीम ने भी छानबीन शुरू की है।
थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो देवांगना घाटी के पास लावारिस हालत में खड़ी थी। मौके पर पहुंचे और देखा तो स्कार्पियो के अंदर कोई नहीं था। गाड़ी की नंबर प्लेट टूटी हु़ई थी।
दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर प्रयागराज की जिला पंचायत सदस्य बबली सिंह और उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर सिंह के लेटर पैड पड़े थे। लेटरपैड में लिखे नाम व पते से स्पष्ट हुआ कि स्कार्पियो उन्हीं की है। वाहन को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
नवाबगंज प्रयागराज थाने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर सिंह की गुमशुदगी 23 अगस्त को परिजनों ने दर्ज कराई है। चित्रकूट पुलिस की जांच के बाद नवाबगंज थाने में संपर्क किया गया। देर शाम को नवाबगंज थाने की पुलिस टीम बहिलपुरवा थाने पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि लिखापढ़ी के बाद नवाबगंज थाने की पुलिस स्कार्पियो कार को ले गई।
दो दिन से खड़ी थी स्कार्पियो
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सफेद रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो कार देवांगना घाटी के पास हवाई पट्टी से कुछ दूर मुख्य मार्ग पर खड़ी मिली है। यह कार रविवार से खड़ी थी। पहले समझा गया कि मेले में आए किसी यात्री की होगी। वाहन खड़ा करके दर्शन करने गए होंगे। सोमवार को भी वाहन सुनसान स्थान पर खड़ा मिला तो शक हुआ। इसके बाद इसकी जांच की गई।
प्रयागराज गंगा पार डीसीपी से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर सिंह 23 अगस्त को किसी विवाद के बाद प्रयागराज से अपने दोस्त रामसिंह व एक अन्य के साथ स्कार्पियो से निकले थे। 24 अगस्त को चित्रकूट में प्रवेश करते ही रणधीर सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद देवागंना के पास आते आते उनके दोनों दोस्तों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए। आसपास कांबिंग व ड्रोन से सर्चिंग कराई गई है।