फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Forest fire in UP region reaches mountains of MP

Chitrakoot News: यूपी क्षेत्र के जंगल की आग एमपी के पहाड़ों तक पहुंची

Wed, 19 Apr 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 19 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Forest fire in UP region reaches mountains of MP
चित्रकूट/खोही। जिले के बरगढ़ क्षेत्र में यूपी व एमपी क्षेत्र की सीमा में लगी आग एमपी क्षेत्र के मझगवा जंगल के पटना बीट में फैल गई। इससे जंगल के पेड़ पौधे जल रहे हैं। आग बुझाने में लगे वन विभाग का एक कर्मचारी झुलस गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिले के बरगढ़ क्षेत्र में यूपी व एमपी क्षेत्र में तीन दिन पहले आग लग गई थी। जो धीरे धीरे कर एमपी क्षेत्र के मझगवा जंगल के पटना बीट में पहुंच गई। मंगलवार को आग फैलकर 300 मीटर के दायरे में फैल गई। हवा चलने से आग की लपटे बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन

जंगल में आग लगने से पेड़ पौधे व झाड़ झंकार जल रहे हैं। आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीम लगी रही। जिसमें वनकर्मी विनोद कुमार पांडेय आग लगने से झुलस गया। जिसको आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवा में भर्ती कराया गया। आग ऐसे स्थान में लगी है जहां पर फायर बिग्रेड की मशीन नहीं जा सकती है। इसलिए वन कर्मी आग बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed