{"_id":"5ff49c518ebc3e30cb68cff3","slug":"forest-chitrakutt-news-knp6041639148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों का खौफ जारी, नहीं शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों का खौफ जारी, नहीं शुरू हुआ काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। डाकू गौरी यादव गैंग की ओर से मांगी गई रंगदारी के लिए वन विभाग के निर्माणाधीन डाई चेकडैम का काम रुकवाने और दो वनवाचरों की बेरहमी से पिटाई का असर मंगलवार को भी दिखा। थाना पुलिस टीम के साथ कुछ वन विभाग के कर्मचारी जरूर मौके पर पहुंचे लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं करा सके। पुलिस ने दोनों पिटे वनवाचरों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज किए हैं।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के वन विभाग की वन बीट ददरी में डाई चेकडैम निर्माण कार्य के दौरान रविवार की शाम को डाकू गौरी यादव गैंग आ धमका था। मजदूरों को असलहों की नोंक पर डराकर भगाया और मौजूद दो वन वाचरों मथुरा प्रसाद और बंशीधर की बेरहमी से पिटाई की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि बिना चार लाख रुपया पहुंचाए दोबारा काम शुरू किया तो जान से मार देंगे।
गैंग की धमकी का असर दो दिन बाद भी दिखा। पुलिस टीम व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौके पर तो पहुंचे पर मजदूर एक भी नहीं आया। शाम तक मजदूरों का इंतजार किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि डकैतों के भय से मजदूर नहीं आ रहे हैं। जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी तब तक काम शुरू हो पाना मुश्किल है। थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने दोनों वनवाचरों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं। वनवाचरों ने बताया कि जो असलहाधारी आए थे उन्हें पहचानते तो नहीं पर स्वयं को सभी डाकू गौरी यादव गैंग का ही सदस्य बता रहे थे। थाना प्रभारी ने कहा कि इस वारदात में शािमल बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
-----
मारकुंडी से ददरी सड़क मार्ग में भी मांगी रंगदारी
चित्रकूट। डीएफओ कैलाश प्रकाश और रेंजर रमेश यादव ने कहा कि मजदूरों के पास जाकर काम पर आने को कहेंगे। इसके लिए दो कर्मचारियों को गांव भेजा गया है। विभाग का चेकडैम का काम में रूकावट नहीं आएगी। डकैतों से बचने के लिए पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा नेता व ठेकेदार जयप्रकाश पांडेय का मारकुंडी से ददरी सड़क मार्ग का काम में भी डाकू गौरी यादव गैंग ने रंगदारी मांगी थी। इस कारण छह दिन काम रोकना पड़ा है। वहां भी मजदूरों में खौफ है। यहां पर डकैतों ने साढ़े सात लाख की रंगदारी मांगी है।