फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fog, melting and cold winds increased the difficulties

कोहरा, गलन और सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

Tue, 18 Jan 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fog, melting and cold winds increased the difficulties
कड़ाके की सर्दी के बीच मानिकपुर जाने के लिए चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन परिसर में कांपते हुए - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कोहरा, गलन और सर्द हवाओं ने जनपदवासियों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में गलन अधिक रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से कुछ राहत अवश्य मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्द हवाओं से पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। दैनिक मजदूरी करने वाले घरों से बाहर नहीं निकले। वही ठेलिया लगाने वाले भी ठंड से परेशान रहे। सवारी वाहन की कमी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र सरैंया मानिकपुर, बरगढ़, मऊ, राजापुर, पहाड़ी, भरतकूप, खोही, शिवरामपुर, रामनगर के संवाद प्रतिनिधियों केे अनुसार कड़ाके की ठंड में लोग घरों में ही ज्यादातर समय तक रहे।
विज्ञापन

शहर के डा. सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शीत लहर से बचने के लिए सावधानी जरूरी। ठंड से बचने के लिए सिर से पांव तक गर्म कपडे़ पहनेे। शरीर में पानी की कमी नहीं होना चाहिये इसके लिए हल्का गर्म पानी पिए। कोई समस्या हो तो डाक्टर को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा चंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कम तापमान फसलों के लिए अच्छा है। हालांकि कोहरा से दलहनी, तिलहनी फसलों को कुछ नुकसान हो सकता है।
चित्रकूट। कोहरे के कारण ट्रेनें तीन से चार घंटे लेट रही। जिसमें आंबेडकर नगर से प्रयागराज चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रात को 2 बजकर 30 के स्थान पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पहुंची। ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली ट्रेन तीन बजकर 25 मिनट के स्थान पर 4 बजकर 50 मिनट पर पहुंची। अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस भी तीन घंटे लेट रही। इसी प्रकार महोबा-हमीरपुर-बांदा पैसेंजर लेट रही। प्रयागराज डिपो की रोडवेज बसों की रफ्तार भी सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण बेहद धीमी रही। कई जगह पर चालक कोहरा छंटने का इंतजार में सड़क किनारे खड़े नजर आए।


चित्रकूट। नयागांव के श्रवण उपाध्याय (40) पुत्र हनुमान की हालत बिगड़ने पर भाई राजकुमार उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो श्रवण को ठंड लगने की शिकायत हुई इसके बाद तेज बुखार आया था। इसके अलावा बांदा जिले के बदौसा के कमलेश के छह माह के पुत्र शिवम को ठंड के चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया है। (संवाद)

 शहर में कडाके की सर्दी के बीच बैंक से रुपये निकालने आए दंपती जब कांपने लगे तो सड़क किनारे एक अलाव ?

शहर में कडाके की सर्दी के बीच बैंक से रुपये निकालने आए दंपती जब कांपने लगे तो सड़क किनारे एक अलाव ?- फोटो : CHITRAKOOT

जिले में कोहरे व सर्द हवाओं के बीच कोहरे में डूबा चित्रकूटधामकर्वी रेलवे स्टेशन। संवाद

जिले में कोहरे व सर्द हवाओं के बीच कोहरे में डूबा चित्रकूटधामकर्वी रेलवे स्टेशन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed