{"_id":"656b7430838c8a35d00a2b76","slug":"fog-knocked-vehicles-moved-crawling-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-3307-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कोहरे ने दी दस्तक, रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कोहरे ने दी दस्तक, रेंगकर चले वाहन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में ठंड बढ़ रही है। शनिवार की सुबह कोहरा भी छाया रहा। सर्द हवाएं चल रही थीं। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिन भर धूप नहीं निकली। गर्म कपड़ों की दुकान में खरीदारी करने के लिए भीड़ लगी रही।
जिले मे दो दिन हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दइससे दूर-दूर तक कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। दोपहर तक शीतलहर चल रही थी। इस दौरान दिन में कई बार सूर्यदेव की बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। बच्चे स्वेटर पहनकर स्कूल पहुंचे।
बारिश होने से खेतों में बुआई का कार्य किसानों ने रोक दिया है। इससे रबी फसल की बुआई पिछड़ती जा रही है। किसानों का कहना कि धान की फसल काटने के बाद किसान गेहूं की बुआई की तैयारी कर रहे थे। अचानक बारिश हो जाने से खेतों में जलभराव हो गया है। इससे बुआई कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान राजेश सिंह, महेश प्रसाद ने बताया कि धुंध भी शुरू हो गई। इससे अरहर की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के बाल विशेषज्ञ डॉ. हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सर्दी में छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखे। गर्म कपड़े पहनाएं, घर के अंदर ही बच्चों को रखे। ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें।