{"_id":"664101c0ccb1bcd0b30f039c","slug":"flying-squad-static-magistrate-and-mobile-teams-reprimanded-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106912-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उड़नदस्ता स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल टीमों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उड़नदस्ता स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल टीमों को लगाई फटकार
Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव कार्य की समीक्षा बैठक में डीएम ने उड़दस्ता स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य सचल दल टीम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि पड़ोस के बांदा जिले में अब तक जांच में तीन करोड़ रुपये पकड़े जा चुके हैं, लेकिन यहां प्रगति शून्य है। क्या कहीं जांच नहीं हो रही है।
अभी तो इसका यही मतलब निकलता है। सिर्फ कभी कभार फील्ड में जाकर फोटो खींचकर अधिकारी ग्रुप में फोटो शेयर कर डयूटी पूरी बता रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। चुनाव आचार संहिता का पालन कड़ाई से न कराया गया तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में अभिषेक आनंद ने कहा कि चुनाव प्रेक्षक की मौजूदगी के बावजूद जिम्मेदार लापरवाही कर रहे हैं। चुनाव की तैयारी को लेकर डेढ़ महीने हो गए। मात्र फोटो खींचकर ग्रुप में डाल देते हैं। कहा कि चुनाव का समय बहुत कम बचा है। यदि कोई नियम के विपरीत कैश, सोना व शराब लेकर कहीं जाता है तो उसको जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि रोज कितनी गाड़ियां चेक की जा रही हैं। इसकी जांच करें।
विज्ञापन
एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पर्याप्त मैन पावर होने के बाद भी रिजल्ट शून्य है। मेहनत करें 8 घंटे की ड्यूटी लगी है तो ईमानदारी दिखाएं। महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस मौके पर एडीएम उमेश चंद्र निगम, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट
किसी भी शंका का कराएं समाधान
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरुण कुमार सिंह ने रविवार को मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के कक्षों का निरीक्षण सीआईसी में किया। प्रशिक्षण कक्ष में मतदान संंबंधी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण को बारीकी से समझा। कहा कि सभी लोग संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को विशेषकर ईवीएम के संचालन से संबंधित तकनीकी जानकारी को प्राप्त कर लें। यदि किसी भी प्रकार की शंका हो तो उसका भी समाधान कर लें। संवाद