फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five lakh people took a dip in the Mandakini

Chitrakoot News: पांच लाख ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

Sat, 23 Aug 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five lakh people took a dip in the Mandakini
फोटो38 - अयोध्यावासी मंदिर में शिव नाटिका पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत - मंदिर कमेटी
चित्रकूट। पांच दिवसीय भदई अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा है। शुक्रवार की सुबह धूप फिर छांव और दोपहर में बारिश के बीच पहले दिन पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मुख्य मुहूर्त शनिवार को है। इस मौके पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं। इसे देखते हुए यूपी व एमपी का जिला प्रशासन सतर्क है। धर्मनगरी की भव्य सजावट की गई है। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को मंदाकिनी नदी मेंं स्नान करने के बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के जानकीकुड़, सती अनुसइया आश्रम, हनुमानधारा, भरतकूप तीर्थ स्थानाें में दर्शन किए।
विज्ञापन

दोपहर में बारिश ने किया परेशान
अमावस्या मेले मेंं आए लोगों को शुक्रवार को दोपहर में दो से तीन बजे तक तेज बारिश ने परेशान किया। कई श्रद्धालु बारिश में तरबतर हो गए। कई जगहों पर सड़कों व गलियों में जलभराव होने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई श्रद्धालुओं ने इधर-उधर भागकर मंदिर परिसरों में शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी, मंडलायुक्त व डीआईजी मेला क्षेत्र का कर रहे भ्रमण : पुलिस विभाग के एडीजी संजीव गुप्ता, मंडलायुक्त अजीत कुमार, डीआईजी बांदा राजेश एस सहित एसपी मेला क्षेत्र में डेरा जमाए हैं। मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी।
मप्र क्षेत्र में सतना डीएम सतीश एस व एसपी आशुतोष गुप्ता ने कामदगिरी व हनुमानधारा क्षेत्र में लगातार छह घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
किशोर को डूबने से बचाया :कौशांबी जिले के थाना कोखराज के बालकुंज निवासी नमो मिश्रा पुत्र संतोष नदी में डूब रहा था। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी चला गया था। वहां पर मौजूद सीओ राजकमल, एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरह किशोर को नदी से निकाल लिया। इससे उसकी जान बच गई।

अतिरिक्त बसों के साथ चलाई ट्रेन : मेला क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त रोडवेज के साथ ही मेला एक्सप्रेस ट्रेसें चलाई गई हैं। साथ ही 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दो कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। मेला क्षेत्र के स्कूल व कॉलेज दो दिन के लिए बंद किए गए हैं। शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बड़े वाहनों पर लगाया प्रतिबंध : मेला क्षेत्र में 21 से 25 अगस्त तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनको दूसरे रास्तों से बांदा व सतना सहित कौशांबी व प्रयागराज जिलों में भेजा जा रहा है।

फोटो38 - अयोध्यावासी मंदिर में शिव नाटिका पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत - मंदिर कमेटी

फोटो38 - अयोध्यावासी मंदिर में शिव नाटिका पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत - मंदिर कमेटी

फोटो38 - अयोध्यावासी मंदिर में शिव नाटिका पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत - मंदिर कमेटी

फोटो38 - अयोध्यावासी मंदिर में शिव नाटिका पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत - मंदिर कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed