फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Five days later, 25 villages remain without electricity, leaving villagers distressed.

Chitrakoot News: पांच दिन बाद भी 25 गांवों में बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान

Tue, 02 Jun 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 02 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five days later, 25 villages remain without electricity, leaving villagers distressed.
चित्रकूट। जिले में पिछले दिनों आईं भीषण आंधी को पांच दिन हो चुके हैं। बावजूद इसके यहां 25 से अधिक गांवों में बाधित बिजली बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर आंधी आने की संभावना ने निवासियों में डर पैदा कर दिया है।
विज्ञापन




जिले में आए दिन मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है और आंधी-तूफान की घटनाओं से बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी-तूफान से जिले के 500 से अधिक गांवों में बिजली बाधित हुई थी। पांच दिन पहले आई तेज आंधी में लगभग 150 बिजली के खंभे गिर गए थे। कई जगहों पर बिजली के तार भी टूट गए थे। बिजली विभाग युद्ध स्तर पर आपूर्ति बहाल करने का काम कर रहा है। हालांकि, अभी भी 25 गांवों में बिजली नहीं आई है।
विज्ञापन




कैलहा निवासी रामलाल और राजा ने बताया कि पांच दिन बीतने के बाद भी बिजली नहीं मिली है। कर्का पड़रिया गांव के राजू कोल ने भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने की पुष्टि की। कहा कि अधिकारी केवल कर्मचारी लगे होने की बात कहते हैं। मगर अभी तक बिजली नहीं आई है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों में ठप बिजली : जिला मुख्यालय के देवांगना घाटी के ऊपर जंगलों के पास बसे गांव जैसे कैलहा, सपहा, कर्का पड़रिया, ददरी मापी, मैडियन, रुखमाखुर्द, मानिकपुर क्षेत्र के ऐलहाबढ़ैया, करोंहा, कुई, कौबरा, छेरियाखुर्द, पहाड़ी क्षेत्र के कलवरिया, कधवनिया, और रामनगर क्षेत्र के छीबो, अमवा, अरवारी आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।



सोनारन पुरवा में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप



शिवरामपुर (चित्रकूट)। ग्राम पंचायत शिवरामपुर के सोनारन पुरवा में पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यह मामला रानीपुर भट्ट पावर हाउस क्षेत्र से जुड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई विद्युत खंभे टूटे हैं। उन्होंने संबंधित पावर हाउस में इनकी मरम्मत के लिए लिखित आवेदन भी दिया था। ग्रामीणों के अनुसार, आवेदन के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। (संवाद)




बोले जिम्मेदार-------



बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके यादव का कहना है कि सभी गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उनके इस बयान और जमीनी हकीकत के बीच अंतर ग्रामीणों की परेशानी को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed