फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   five couple becomes life partner

5 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Wed, 22 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 22 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
five couple becomes life partner

सर्वजातीय आदर्श विवाह समारोह में पांच जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। गायत्री शक्तिपीठ के पुरोहितों ने हवन-यज्ञ और मंत्रोच्चारण के बीच वैवाहिक कार्यक्रम कराए। कन्याओं को उपहार भी दिए गए।

विज्ञापन


गायत्री शक्तिपीठ ने मंदाकिनी महोत्सव के तहत बुधवार को इस समारोह का आयोजन किया। वाराणसी जोन प्रभारी इंद्र प्रसाद शर्मा व श्रवण कुमार ने 5 जोड़ों की वैदिक रीति-रिवाजों के बीच शादी कराई। 24 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं। रंजना सिंह, गायत्री तिवारी, प्रभा शुक्ला, सुधा राजे आदि ने कन्याओं को गहने भेंट किए।
विज्ञापन


संगीता केसरवानी, सत्यदेव ओमर, निधि त्रिपाठी, मनोरमा सोनी ने साड़ियां दीं। युवा मंच संस्थापक राजीव तिवारी ने भोजन की व्यवस्था की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी, प्रणव सिंह व अभिमन्यु सिंह ने आर्थिक सहयोग किया। व्यवस्थापक पंडित रामनारायण त्रिपाठी ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आयोजकों ने हर वर्ष गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया। पन्नालाल अवस्थी, सत्यदेव ओमर, कुंवर भालेंदु सिंह, अरविंद सिंह, केके त्रिपाठी, भरतकूप थानाध्यक्ष आरबी सिंह, अखिलेश निगम, लाला पुरुषोत्तम दास, पुष्पा शर्मा, सुधा तिवारी, ज्योति विद्यार्थी, भवानीदीन यादव, प्रमोद पटेल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed