फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   first aid,sports,Lucknow-Agra Expressway was built by holiday cattle,mandalayoukta,run

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छह का चयन

Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
first aid,sports,Lucknow-Agra Expressway was built by holiday cattle,mandalayoukta,run
चित्रकूट। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओपन ग्रामीण मंडलीय प्रतियोगिता में जिले के छह प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी छह खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जनपद से 9 प्रतिभागियों ने मंडल में चयनित होकर कानपुर में युवा कल्याण विभाग की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 11 व 12 फरवरी को प्रतिभाग किया था। इसमें बालिका वर्ग में फूलमती यादव 400 मीटर दौड़ में प्रथम, बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में मो. याकूब प्रथम रहे। 800 मीटर में अजय कुमार, 1500 मीटर दौड़ में सामर्थ मिश्रा, 3000 मीटर में सतीश प्रथम रहे। पुण्डरीक त्रिपाठी गोला और डिस्कस थ्रो में प्रथम रहे।
विज्ञापन

युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चन्द्र कौशिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इन सभी खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ । टीम प्रभारी श्यामसुन्दर यादव ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आगामी 16 से 19 फरवरी तक लखनऊ होमगार्ड मैदान मेें होगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षक दयानन्द सिंह , श्रीकेशन एवं समस्त खेल प्रेमियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
जनपदीय शिक्षक बालीबाल प्रतियोगिता आज
चित्रकूट। फिट इंडिया टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन चित्रकूट के सचिव अनिल सिंह ने बताया कि जनपदीय शिक्षक वॉलीबाल प्रतियोगिता मुख्यालय के श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज परिसर में रविवार को होगी। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य सीताराम करेंगे। इसमें सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण संस्थाओं, बेसिक, माध्यमिक, डिग्री आदि समस्त शिक्षकों की बालीबाल प्रतियोगिता होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed