{"_id":"61213f198ebc3e79ec47bbc1","slug":"firing-was-done-with-a-pistol-not-a-firearm-chitrakoot-news-knp647477765","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा नहीं पिस्टल से हुई थी फायरिंग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा नहीं पिस्टल से हुई थी फायरिंग, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के ईंटामंडी गांधीगंज में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई फायरिंग के मामले में नई बात सामने आई है। दरअसल फायरिंग तमंचे से नहीं बल्कि पिस्टल से हुई थी। पिस्टल आरोपियों के पास कहां से आई, पुलिस जांच में जुट गई है। उधर गोली लगने से घायल तीन आरोपियों में दो घायलों की हालत में सुधार होने पर पुलिस सुरक्षा में चित्रकूट पहुंच गये हैं।
गौरतलब है कि बुधवार की देर रात को बालू का व्यापार करने वाले मुख्यालय निवासी रवि मिश्रा आदि व प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले मनोज बेलौंहा आदि के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जिस पर रवि आदि पक्ष ने ईंटा-मंडी पर जाकर मनोज आदि से गाली गलौज की। जिसमें फायरिंग हुई रवि, विजय व नितिन घायल हुए। इसमें दोनों पक्ष से सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। शनिवार को प्रयागराज में इलाज करा रहे विजय व नितिन के स्वस्थ होने पर पुलिस उन्हें लेकर मुख्यालय आ गई है। रवि का इलाज जारी है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि किसी के पास लाइसेंसी शस्त्र नहीं था। पिस्टल होने की संभावना की भी जांच हो रही है। अभी इस विषय में कुछ नहीं कहा जा सकता। इस मामले में भागे आरोपी मनोज व नीरज की पुलिस तलाश कर रही है।