{"_id":"6069f8b28ebc3ee61d7cf533","slug":"fire-train-forest-dm-dfo-chitrakutt-news-knp621563947","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धारकुंडी जंगल भी आग से धधका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धारकुंडी जंगल भी आग से धधका
विज्ञापन
फोटो-4- पाठा क्षेत्र के पहाड़ों पर लगी आग और उसे बुझाने के लिए मौजूद वनकर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। जिले के सुलग रहे पहाड़ों के जंगलों की आग रविवार को धारकुंडी के जंगल तक पहुंच गई। धारकुंडी के जंगल सत्तर किमी के दायरे में धधक उठे। जंगलों में लगी आग को बुझाने के प्रयास भी फिलहाल नाकाफी हैं और पहाड़ों की आग दिन प्रतिदिन दायरा बढ़ाती ही जा रही है। रविवार को रानीपुर वन्यजीव विहार सेंचुरी क्षेत्र के तीन ओर के जंगल में आग फैली गई, जो लगभग 20 किमी के एरिया से लेकर धारकुंडी के पहाड़ तक पहुंच गई है। उधर, रेलवे ट्रैक के ओहन बहिलपुरवा व बांसा पहाड स्टेशन के किनारे आग अभी भी सुलग रही है।
आग से वन विभाग के मारकुंडी, ददरी समेत अन्य वनबीट के पौधरोपण को भी भारी नुकसान हुआ है। उधर, बहिलपुरवा क्षेत्र में रेल लाइन किनारे के कुछ केबल भी जल गए हैं। रेल अफसरों के अनुसार, मैनुअल वर्किंग से ट्रेनों का आवागमन जारी है। जिले के जंगलों की आग का दायरा खोह गांव से लेकर बहिलपुरवा, ओहन, गढ़चपा जंगलों से होते हुए मानिकपुर क्षेत्र के ऐलहा बढै़या के जंगल के बाद अब रानीपुर वन्य विहार तक पहुंच गया है। यहां वन विभाग के कई पौधरोपण प्लांट में आग से पेड़-पौधे सुलग रहे हैं, जिससे जंगली जानवरों पर खतरा मंडराने लगा है। कई जीव जंतुओं की मौत हो गई है। वही जंगलों के आसपास बसने वाली बस्ती भी प्रभावित हुई है।
ओहन के जंगल में लगी आग से रेल पटरी के किनारे बसी बस्ती रम्पुरिया में आधा दर्जन घरों में आग लग गई। इसी तरह से अन्य स्थानों की बस्ती में आग लगने की घटनाएं हुई हैं। उधर, रानीपुर वन्य जीव विहार में 20 किमी के दायरे में आग लगने से कीमती पेड़-पौधे सहित शेर, भालू, चीता व हीरन व अन्य जंगल जानवर भी चपेट में आने लगे हैं। आग से मारकुंडी व ददरी प्लांटेशन के पेड़-पौधे जल रहे हैं। वही अन्य कुछ स्थानों पर आग लगी हुई है। आग मप्र क्षेत्र के मझगवां के जंगलों तक अलग-अलग स्थानों पर फैल चुकी है।
विज्ञापन
आग से जानवरों को नुकसान नहीं हुआ है। वन्यजीव प्राणी तो मप्र के जंगल की ओर भाग गए हैं। वन संपदा का ही नुकसान है। सकरौंहा व निही क्षेत्र के पहाड़ में आग फैली है, जबकि रानीपुर खाकी के जंगल की आग पर नियंत्रण किया गया है।
-त्रिवेणी प्रसाद, क्षेत्राधिकारी, वन्य जीव विहार क्षेत्र सेंचुरी रानीपुर
इंसेट---
धारकुंडी की आग से गांवों में खतरा मंडराया
चित्रकूट। रानीपुर वन्य विहार में लगी आग धारकुंडी जंगल के पास तक पहुंच गई है। आश्रम श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। आश्रम के आसपास कई गांव बसे हुए हैं, जिन पर खतरा मंडरा रहा है। आग का दायरा मानिकपुर रेंज के निही चिरैया, मरवरिया, बेधक, रानीपुर कल्याणपुर, गिदुरहा, मारकुंडी रेंज के गौतमपुर डोडा, सकरौंहा, मुरली, भवनिहार खेत, कुसुमुही जंगल, मऊ रामनगर बरगढ़ क्षेत्र के मरजादपुर, टिकरिया, गिदुरहा, औैंझर, खोह, देवांगना, हनुमानधारा, बांके सिद्ध, सिद्धपुर, परानू बाबा, ददरी, खदरा सोसायटी, खंडेहा, कलचिहा, दानू बाबा आश्रम के पास के जंगलों और मप्र के मझगवां जंगल में आग लगी है। (संवाद)
इंसेट---
जंगल किनारे बस्तियों में भी लग रही आग
चित्रकूट। ओहन और बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के पास लगी आग से रेलवे लाइन के किनारे बसी बस्ती भी आग की चपेट में आ गई है। रंपुरिया बस्ती जहां कोल आदिवासी बसे हुए हैं, वहां के सूरज, कोल, शिव प्रसाद नत्थू, मंगलिया आदि के घर में आग लग गई, जिससे गृहस्थी जल गई। सबसे अधिक नुकसान सूरज कोल का हुआ है। उसका घर समेत पूरी गृहस्थी जल गई। (संवाद)
इंसेट---
शक के दायरे में प्लांटेशन की आग
चित्रकूट। जंगलों में वन विभाग के लगे प्लांटेशन में आग को शक की नजर से देखा जा रहा है। आरोप है कि विभाग कमियां छिपाने के लिए प्लांटेशन में आग लगा रहा है। उधर, दस दिन से जंगलों में लगी आग से लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान हुआ है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कुछ कर्मी भी आग की घटनाओं में लिप्त हैं। कीमती लकड़ियों की बिक्री कर आग में जलना दिखाया जाता है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि इतना नुकसान नहीं है और न ही कोई है। कर्मियों की संख्या और संसाधन कम होने से नियंत्रण में दिक्कत हो रही है। अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। (संवाद)
इंसेट---
चालकों की कमी से जूझ रहा है फायर ब्रिगेड
चित्रकूट। फायर ब्रिगेड के पास आधा दर्जन बड़ी गाड़ी समेत एक बोलेरो है। इसके साथ ही बाइक के सहारे भी आग बुझाई जाती है, लेकिन चालक मात्र दो ही हैं, जिससे समस्या आ रही है। राजापुर थाने में एक गाड़ी खड़ी रहती है। फायर ब्रिगेड के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मात्र दो चालक हैं, जिनके सहारे ही काम चलाया जाता है। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-2-हमीरपुर के कुुरारा क्षेत्र में शार्ट सर्किट से जली गेहूं की फसल।
आग से 22 बीघा फसल और गृहस्थी जली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में आग लगने से 22 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जबकि एक जगह आग से घर में रखी दस क्विंटल मसूर व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया।
मलहरा गांव में शनिवार की रात नंदराम के घर में आग लगने से 10 क्विंटल मसूर की फसल जलकर राख हो गई। वहीं, घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। उधर, कुतुबपुर गांव के मजरा बमहनपुर निवासी भगवती ने खेत में मटर की फसल के अवशेष में आग लगा दिया, जिससे आसपास के खेतों में आग से दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से कुतुबपुर गांव के राममिलन गुप्ता और गयाराम की फसल जल गई। वहीं, कस्बे से कुछ दूर स्थित जिला कृषि विज्ञान केंद्र के पास खेत में गेहूं की फसल में शार्ट सर्किट से आग लगने से कृष्णा कुमार द्विवेदी एवं विष्णु कुमार द्विवेदी की 12 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आग से करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल वीरेंद्र कुशवाहा ने मौके पर जाकर क्षति का आकलन कर पीड़ितों को सरकार से क्षतिपूर्ति दिलाने का भरोसा दिलाया है। (संवाद)
इंसेट---
आग से तीन बीघा फसल राख
खप्टिहा कलां (बांदा)। जसपुरा में रविवार को दोपहर आग लगने से खेतों में खड़ी तीन बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास खेतों में कटाई कर रहे किसानों ने आग बुझाई। कल्लू यादव की दो बीघा, रामअवतार की एक बीघा फसल जल गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो व लेखपाल पुष्पेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-10- आग से जला पड़ा गोदाम। संवाद
गोदाम में आग से लाखों का सामान जला
कुठौंद (जालौन)। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में शनिवार की देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। कुठौंद में माधौगढ़ मार्ग पर शुक्ला रेडियोज के नाम से त्रिलोचन शुक्ला की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान के ऊपरी हिस्से में आवास है। उसी के पीछे हिस्से में गोदाम बना रखा है। शनिवार की देर रात में गोदाम में आग लग गई। धुआं व आग की लपटें देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिससे अन्य लोग भी आ गए और आग बुझाने में जुट गए। दमकल को सूचना दी, लेकिन टीम काफी देर से पहुंची, तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। त्रिलोचन ने बताया कि आग से टीवी, कूलर, फ्रिज, फर्नीचर आदि समेत 17 लाख का सामान जल गया है। बताया कि गोदाम में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। आग कैसे लगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आग से बाड़े में बंधी गाय भी झुलस गई। (संवाद)
इंसेट---
शार्टसर्किट से घर और खेत में लगी आग
महेवा (जालौन)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बेरई व पिपरोधा में बिजली फाल्ट से निकली चिंगारी से घर व खेत में आग लग गई। मौके पर मौजूद किसानों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। उधर, अन्य घटना में घर में आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। महेवा ब्लॉक के ग्राम बेरई में परशुराम के खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे खेत में कटे पड़े गेहूं के गट्ठरों में आग लग गई। इस बीच किसानों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया, जिससे सिर्फ दो-एक गट्ठे का नुकसान हुआ। वहीं, दूसरी आग की घटना महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिपरोधा में हुई। वहां बबलू घर के आगे रखे छप्पर में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने सूचना दमकल विभाग की दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब जल चुका था। बबलू का कहना है कि आग से उसका लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। (संवाद)
इंसेट---
जनसेवा केंद्र में लगी आग
उरई (जालौन)। शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा में स्थित जनसेवा केंद्र में शनिवार की देर रात शार्टसर्किट से आग लग गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने धुआं उठता देख इसकी सूचना दुकान मालिक गजेंद्र सिंह कुशवाहा व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि आग से दुकान में रखे कंप्यूटर, कागजात फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। (संवाद)