फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fire broke out in plantation in Natwaniya area

Chitrakoot News: नटवनिया क्षेत्र के प्लांटेशन में लगी आग

Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in plantation in Natwaniya area
मानिकपुर (चित्रकूट)। जंगलों में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की देर शाम को रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वन विभाग के नटवनिया क्षेत्र के प्लांटेंशन में आग लग गई। इससे वन संपदा जल रही है। आग इतनी विकराल है कि आग बुझाने में वन कर्मियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नटवनिया के जंगल मेंं आग लगने पर पेड़ पौधे सहित झाड़ झंखाड़ धू- धूकर जल रहे हैं। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। आग वन क्षेत्र के सौ मीटर के दायरे में फैल गई है। आग लगने से जंगल की जड़ी-बूटियां भी जल रही हैं। क्षेत्राधिकारी बीपी सिंह पटेल, वन दरोगा रामपाल के नेतृत्व में वन कर्मी व अग्निशमन विभाग के जवान फायर बिग्रेड के सहायता से आग को बुझा रहे हैं। सेवा निवृत्त कर्मचारी चंद्र मोहन द्विवेदी ने बताया कि बताया कि हर साल गर्मी आने पर आग की घटनाएं होती हैं। जिसमें लाखों रुपये की वन संपदा नष्ट हो जाती है। वन विभाग के पास आग बुझाने के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed