{"_id":"5d9f6e598ebc3e93d100a2cb","slug":"fire-breaks-itself-in-the-room-woman-dies-chitrakutt-news-knp518840814","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में खुद को बंद कर लगाई आग, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में खुद को बंद कर लगाई आग, महिला की मौत
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। पारिवारिक कलह के चलते थानाक्षेत्र के लमियारी गांव में महिला खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। मृतका का पति से अदालत में वाद लंबित है। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न से प्रताड़ित होकर वह मायके में रह रही थी। इसी मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की है। पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के लमियारी निवासी ऊषा देवी त्रिपाठी (25) अपने पति विकास त्रिपाठी निवासी किशुनपुर जनपद फतेहपुर से अगस्त 2018 से विवाद के बाद से मायके में रहती थी। मृतका के पिता चंद्रशेखर पांडेय ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि पुत्री की शादी मई 2015 में की थी। विवाह के बाद से ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे।
पीड़िता ने न्यायालय में वाद दायर किया था। बताया कि बुधवार की शाम पुत्री ने ससुराल में पति से फोन पर बात की और खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। धुआं देख खेत में काम कर रहे परिजन घर की ओर दौडे़। किसी तरह आग बुझाया और झुलसी पुत्री को बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मां संतोषी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी पति समेत पांच अन्य ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।