फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   FIR on dacoit Gauri and four gang members

डाकू गौरी व गैंग के चार सदस्यों पर एफआईआर

Wed, 23 Jun 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
FIR on dacoit Gauri and four gang members
सरैंया (चित्रकूट)। डेढ़ लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव व उसके चार साथियों पर गुंडा टैक्स, सरकारी काम में बाधा डालने व आतंक फैलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गैंग की दहशत के चलते दूसरे दिन सुबह गाडाकछार गढचपा स्थित पौधशाला पर कोई मजदूर काम पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रैपुरा वन रेंज के गाडाकछार गढचपा बीट के पौधरोपण स्थल पर मंगलवार की शाम को डाकू गौरी यादव अपने चार साथियों के साथ पहुंचा था और फायरिंग करते हुए सरकारी काम बंद कराकर वनकर्मियों से चौथ पहुंचाने की धमकी दी थी। भयभीत मजदूर व वनकर्मी वहां से भाग आये थे। बुधवार को डीएफओ कैलाश प्रकाश व रैपुरा रेंजर राधेश्याम पौधशाला पहुंचे लेकिन कोई मजदूर काम पर नहीं आया। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पूरी बीट का निरीक्षण कर सुरक्षा की बात कही। उधर, भयभीत वनवाचर धीरेंद्र प्रताप सिंह व मजदूर मानिकपुर थाने पहुंचे। वनवाचर की तहरीर पर थाने में डाकू गौरी यादव व उसके चार साथियों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि डाकू गौरी व उसके साथियों के खिलाफ सरकारी काम बंद कराकर आतंक फैलाने और गुंडा टैक्स मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 11- गाडाकछार गढचपा वन बीट पर पुलिस सुरक्षा में शुरू हुआ प्लांटेशन। संवाद
पुलिस सुरक्षा में देर शाम काम शुरू
चित्रकूट। बुधवार शाम को मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया व सरैंया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार की टीम के साथ वन विभाग के कर्मचारी और मजदूर शाम को पहुंचे और प्लांटेशन का काम शुरू कराया गया। रेंजर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस सुरक्षा की गारंटी देने के बाद कई मजदूर काम पर लौटे और पौधरोपण का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भी हुई तलाशी अभियान
चित्रकूट। डाकू गौरी यादव गैंग की तलाश के लिए पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह बारिश में भी सरैंया, गढचपा व मानिकपुर रेंज के पहाड़ों के आसपास तलाशी अभियान चलाया । पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि मंगलवार की शाम को ग्रामीणों से मिली सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। रातभर डकैतों की तलाश की गई है। बुधवार को डाकू गौरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ज्यादा सक्रिय होकर इसकी तलाश कर रही है। किसी सरकारी काम में डकैतों की दखलंदाजी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed