{"_id":"61bf7ba9ee395055e61f851d","slug":"fight-in-bhajanashram-trust-premises-uproar-chitrakoot-news-knp6705312104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनाश्रम ट्रस्ट परिसर में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनाश्रम ट्रस्ट परिसर में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
फोटो-5- रामघाट के पास स्थित भजनाश्रम में विवाद के दौरान पुलिस से जानकारी लेते सपा जिलाध्यक्ष अनुज ?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रामघाट के पास स्थित भजनाश्रम ट्रस्ट परिसर में रविवार को मारपीट और हंगामा हो गया। ट्रस्ट प्रबंधक ने दूसरे पक्ष पर लूटपाट, तोड़फोड़ और घर का सामान दूसरे जगह फेंकने का आरोप लगाया। शाम को पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया। ट्रस्ट परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है।
भजनाश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक राम औतार यादव ने आरोप लगाया कि एक मठ के महंत ने दो दर्जन युवकों के साथ घर में घुस आए। असलहों के बल पर बंधक बनाकर उनके और महिलाओं के साथ मारपीट की। नकदी, जेवर लूटने के साथ घर में तोड़फोड़ की। घर का सामान ट्रैक्टर में ले जाकर कहीं फेंक दिया है। विवाद के दौरान मौके पर भीड़ भी जमा हो गई।
कोतवाल राजीव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दूसरे पक्ष के विजय राघव मंदिर के सर्वसाराकार वरुण अवस्थी भी कागजात लेकर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोप गलत हैं। आश्रम में पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव के अलावा भाजपा के कई नेता भी पहुंच गए। सपाइयों ने भाजपाइयों पर सत्ता के बल पर आश्रम में कब्जा करने का आरोप लगाया। देर शाम को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष में लिखित समझौता हो गया। इसमें तय हुआ कि दोनों पक्ष एक माह तक यथा स्थिति रखेंगे। बस खड़ी करने से लेकर अन्य मामलों में अदालत के निर्णय का इंतजार किया जाएगा। कोई किसी के काम में हस्तक्षेप नहीं करेगा।