फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fight between two sides for breaking the boundary wall

बाउंड्रीवाल टूटने पर दोनों पक्ष के बीच जमकर चटकी लाठियां डंडे

Fri, 29 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides for breaking the boundary wall
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के पास एक निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल गिराने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांधीगंज कर्वी निवासी शिवकुमार गुप्ता पुत्र फूलचंद्र ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले खोह गांव में जमीन खरीदी थी। जमीन को सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया। भूमि पर कई सालों से कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर कई बार सरकारी नापजोख भी हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। बाउंड्रीवाल गिरा दी गई है। पीड़ित पक्ष परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो उन पर लाठी-डंडे व फावड़ा से हमला कर दिया गया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एक पक्ष के शिवकुमार ने

बताया कि हर बार जांच में उनकी भूमि निकलने के बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जबरन कब्जा करने का कई बार प्रयास कर चुके हैं। कई बार मारपीट भी हो चुकी है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed