{"_id":"617c310ad054b76bdb5f0ff0","slug":"fight-between-two-sides-for-breaking-the-boundary-wall-chitrakoot-news-knp6611814130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्रीवाल टूटने पर दोनों पक्ष के बीच जमकर चटकी लाठियां डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्रीवाल टूटने पर दोनों पक्ष के बीच जमकर चटकी लाठियां डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के पास एक निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल गिराने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांधीगंज कर्वी निवासी शिवकुमार गुप्ता पुत्र फूलचंद्र ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले खोह गांव में जमीन खरीदी थी। जमीन को सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया। भूमि पर कई सालों से कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर कई बार सरकारी नापजोख भी हो चुकी है।
शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। बाउंड्रीवाल गिरा दी गई है। पीड़ित पक्ष परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो उन पर लाठी-डंडे व फावड़ा से हमला कर दिया गया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाल राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एक पक्ष के शिवकुमार ने
बताया कि हर बार जांच में उनकी भूमि निकलने के बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जबरन कब्जा करने का कई बार प्रयास कर चुके हैं। कई बार मारपीट भी हो चुकी है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।