फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fierce fighting over not giving food items

खाद्य सामग्री न देने पर जमकर हुई मारपीट

Tue, 10 Dec 2019 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Fierce fighting over not giving food items
सरैंया/रामनगर। साधन सहकारी समिति रामनगर में खाद्य सामग्री लेने गई एक युवती के पॉश मशीन में अंगूठा न लगने के विवाद में युवती के परिजनों व साधन सहकारी समिति के कर्मचारी के बीच विवाद होने पर मारपीट होने लगी। एक दूसरे को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में समिति के सहायक संचालक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि साधन सहकारी समिति कें द्र से 2 लाख 30 हजार रुपये भी लूट लिए गए। पुलिस ने जांच की तो यह आरोप गलत पाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को रामनगर निवासी किसान शिवदास की पुत्री सहकारी समिति केंद्र में खाद्य सामग्री लेने गई थी। मशीन में तीन बार अंगूठा लगाया इसके बाद भी उसको खाद्य सामग्री नहीं मिली। इस बात की जानकारी उसने अपने घर में दी। जिस पर उसके पिता शिवदास व परिवार के सालिगराम सहकारी समिति केंद्र पहुुंचे। जहां पर इस बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई। मामले को लेकर समिति के सहायक संचालक जितेंद्र कुमार पुत्र छेदीलाल ने रैपुरा थाने में तहरीर दी कि पड़ोस में रहने वाले सुदास व सालिगराम ने उसके साथ मारपीटकर शिवदास 2 लाख 30 हजार रुपये ले गए। उधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार कहना कि मामला मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनो पक्षों को चोट आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed