फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fiber company damaged drinking water pipeline

Chitrakoot News: फाइबर कंपनी ने पेयजल पाइप लाइन की क्षतिग्रस्त

Fri, 07 Mar 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fiber company damaged drinking water pipeline
चित्रकूट। जियो फाइबर कंपनी के कर्मचारी केबल डालते समय पेयजल पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे कई गांवों में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। सुधार न करने पर एई ने कंपनी वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता बिस्मिल्लाह ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना से गांवों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं जलापूर्ति भी सुचारू रूप से चालू थी। लेकिन गौरिया, हनुवा एवं गढ़चपा में जिओ फाइबर कंपनी ने केबल बिछाने के दौरान राइजिंग मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी पर कंपनी के कर्मचारियों से मरम्मत कराने के लिए कहा गया लेकिन नहीं कराया। जिससे राजस्व की हानि हो रही है। ग्रामीण भी पेयजल के लिए परेशान हैं। सभी गांव पाठा क्षेत्र के हैं। जिस कारण पेयजल की भीषण समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने सीडीओ, अधिशासी अभियंता के साथ अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि एई की तहरीर के आधार पर जिओ फाइबर कंपनी वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed