{"_id":"5fbda332da292335838847f28ce74236","slug":"female-teacher-accused-of-indecency-on-pd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचर का पीडी पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टीचर का पीडी पर अभद्रता का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर के पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को नि:शक्त महिला टीचर ने सहायक कार्मिक निर्वाचन अधिकारी और परियोजना निदेशक संतोष कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
निःशक्त महिला टीचर के पक्ष से शिक्षकों ने वहीं पर धरना देते हुए चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने की धमकी भी दी।। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे और इनको समझाया।
काफी देर चले हंगामे और पीडी पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर के बाद इनका आक्रोश शांत हुआ और ये ड्यूटी पर रवाना हुए। नि:शक्त महिला टीचर की ड्यूटी भी काट दी गई।
विज्ञापन
बुधवार को पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही थीं।
इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐंचवारा की नि:शक्त महिला शिक्षक स्नेहलता पटेल बच्चे को गोद में लेकर पहुंची और परियोजना निदेशक संतोष कुमार से ड्यूटी कटवाने की बात कही।
उसका आरोप है कि इस पर पीडी ने उससे अभद्रता की और धक्का दे दिया, जिससे बच्चा नीचे गिर पड़ा। इस पर अन्य शिक्ष्ाक आक्रोशित हो गए।
उधर, मानिकपुर के एसडीएम रामसकल मौर्य ने बताया कि महिला की ड्यूटी काटकर दूसरे की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं परियोजना निदेशक ने आरोप को फर्जी और निराधार बताया है।
महिला ड्यूटी काटने की बात कह रही थी। उसके साथ जो व्यक्ति आया था, उसने अभद्रता की तो उसे जरूर डांटा था। कुछ लोग तो दूसरों के बच्चे गोद में लेकर ड्यूटी कटवाने पहुंच रहे हैं।
जांच में सब सामने आ जाएगा। जरूरत पड़ी तो मैं भी क्रास एफआईआर दर्ज कराऊंगा।