फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fear of murder by taking excuses for work

काम दिलाने के बहाने ले जाकर हत्या करने की आशंका

Tue, 26 Nov 2019 08:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Fear of murder by taking excuses for work
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव निवासी विमला पत्नी सोमनाथ अपने गायब पति को डेढ़ माह से खोज रही है। गांव के ही कुछ लोगों पर आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश के चलते उसे काम दिलाने के बहाने ले जाकर हत्या कर दी गई होगी। काफी प्रयास के बाद भी पति का कुछ भी पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को विमला देवी ने एसपी को लिखे पत्र में बताया कि सास को ग्राम भिटारी के एक व्यक्ति की भूमि वरासतन प्राप्त हुई थी। पति सोमनाथ का नाम खतौनी में दर्ज हुआ। भूमि की संरक्षिका सास को बनाया गया। सास के सगे भाई, पुत्रों एवं अन्य पारिवारिक लोगों को आशा थी कि सास जमीन उन्हें देगी, लेकिन उन्होंने संपूर्ण संपत्ति को पीड़िता के पक्ष मेें वसीयतनामा पंजीकृत करा दिया। जिसकी जानकारी होने पर गांव परिवार के कुछ लोगों को बुरा लगा, लेकिन जाहिर नहीं होने दिया और संपत्ति हड़पने का तानाबाना बुनने लगे। इसके चलते नवरात्रि में पति को घर से मप्र इंदौर में काम दिलाने के बहाने ले जाकर गायब कर किए हैं। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला। जब वह लोग इंदौर से आते तो पूछने पर कहा जाता रहा कि आ जाएगा और विश्वास दिलाने के लिए कुछ रुपए देते। कहते थे कि पति ने भेजा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि पति को काम दिलाने के बहाने अपहरण कर हत्या कर सकते हैं। भूमि पर इन लोगों ने जबरन कब्जा भी कर लिया है। जब पुत्र ने मना किया तो धमकाते हैं कि गायब कर देंगे। पीड़िता ने कहा कि वह मऊ थाना समेत प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। मांग किया कि पति की तलाश कराकर आरोपियों को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed