फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Father and son accused of theft arrested, goods also recovered

Chitrakoot News: चोरी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, सामान भी बरामद

Thu, 31 Oct 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Father and son accused of theft arrested, goods also recovered
राजापुर। थाना पुलिस ने नहर में हुई मोटर स्टार्टर चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। साथ ही आरोपी पिता-पुत्र को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि 27 अक्तूिबर की रात्रि चिल्ली राकस पंप कैनाल से एटीएस स्टार्टर मोटर की चोरी कर ली गयी थी। जिसके संबन्ध में अवर अभियंता पम्प कैनाल जयप्रकाश द्वारा दी गई सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद मंगलवार की रात्रि को पुलिस टीम ने चिल्ली राकस निवासी शिवज्ञानी व उसके बेटे दीपेश निषाद को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पंप कैनाल की एटीएस स्टार्टर मोटर बरामद की गई।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि इन दोनों ने 27 अक्तूबर की रात्रि को एटीएस स्टार्टर की मोटर खोलकर चोरी कर ली थी तथा उसे बेचना चाहते थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कब्जे की शिकायत
चित्रकूट। भीम आर्मी जिला संयोजक संजय कुमार गौतम की अगुवाई में पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन गांव निवासी ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्टरेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सन 2008 में सरकार द्वारा उन्हें आवास के लिए सरकारी पट्टे की जमीन दी गई थी। जिसमें गांव के ही दबंग द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने न्याय की मांग की गई है। इस मौके पर लक्ष्मण पटेल, श्रीपाल प्रजापति, गिरधारी, घनश्याम, बब्बू, रामसजीवन, चुकावन, रामभवन, बदमिया, शुक्र, राममिलन, इकबाल, चंद्रेश आदि मौजूद रहे। संवाद


सर्पदंश से मौत
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सलैया गांव के निवासी रज्जन (55) को बुधवार को खेत में चारा काटने के दौरान सर्प ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed