{"_id":"59aaf83f4f1c1bf5278b4eb3","slug":"fast-over-the-assurance-of-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के आश्वासन पर अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के आश्वासन पर अनशन खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बातचीत करते विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और सीडीओ जयप्रकाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेहुंटा के ग्रामीणों के चल रहे अनशन स्थल पर सदर विधायक पहुंचे। अनशनकारियों से बातचीत के बाद मौके पर सीडीओ, डीपीआरओ व एडीओ पंचायत को बुलाकर आठ दिन के अंदर सभी शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद अनशन खत्म हो गया।
विज्ञापन
रेहुंटा गांव के लोग पांच दिन से अनशन कर रहे थे। इनकी मांग है कि गांव में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच की जाए। शनिवार को सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय अनशन स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने सीडीओ जयप्रकाश पांडेय को को भी बुलाया। सीडीओ ने डीपीआरओ रामपाल सिंह और एडीओ पंचायत रमेश चंद्र गुप्ता को भी बुलाया। ग्रामीणों को आश्वास दिया कि विकास कार्यों की जांच आठ दिन के अंदर आला अफसरों से कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस पर अनशन समाप्त कर दिया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, भाजपा नेता हेमंत सिंह, चुनवाद, रमेश, कृष्ण, राजकिशोर सिंह, कमलेश कुमार, प्रकाश मिश्रा, रामकिशोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन