फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers will travel to Delhi on August 1

एक अगस्त को दिल्ली कूच करेंगे किसान

Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers will travel to Delhi on August 1
फोटो-6- किसानों की बैठक में संबोधन करते भाकियू के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के तौरा गांव में किसान पंचायत हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए इसे रद्द कराने की मांग की है। यह भी एलान किया कि एक अगस्त को किसान दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामसिंह ने कहा कि किसानों की संसद घेराव की योजना नहीं है। दिल्ली पुलिस इस संबंध में भ्रामक प्रचार कर रही है। किसानों का जत्था जंतर-मंतर पर किसान संसद का आयोजन करेगा। जहां प्रत्येक दिन नया जत्था जाएगा और जंतर मंतर पर किसान संसद होगी।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह ने कहा कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान पंचायत होनी है। किसान मोर्चा ने सरकार को दो माह समय दिया है। इस दौरान तीन किसान विरोधी कानूनों और चार मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को रद्द करने और ईंधन की कीमतों को कम से कम आधा करने के अलावा सभी किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांगो पर अमल करना होगा, नहीं तो 5 सितंबर की राष्ट्रीय पंचायत में किसान मोर्चा अपना निर्णय सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में किसान एक अगस्त को दिल्ली रवाना होंगे। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, जिला संगठन मंत्री विजय सिंह शिवदयाल सिंह बघेल, अखिलेश मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed