{"_id":"8ed8b25057d666bbe353c2dd80419692","slug":"farmers-will-continue-to-struggle-for-the-interests-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 26 Mar 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन जारी रहा। पटेल तिराहे पर किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं। मानवता की इस लड़ाई में अन्नदाता के हितों के लिए संघर्ष पर हैं। किसानों की दिक्कतों की सुनवाई नहीं की जाती है तो धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए, फसल बीमा योजना का लाभ और सभी प्रकार की वसूली रोकी जाए। कोटेदारों के माध्यम से सभी पीड़ित किसानों को मुफ्त राशन बंटवाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीड़ितों की बेटियों की शादी के लिए भी अनुदान सरकार को देना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष रविप्रकाश त्रिपाठी ने बिजली विभाग के अफसरों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली का बिल फर्जी भेजा जा रहा है और वसूली के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
श्रवण कुमार पटेल ने कहा कि सपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। आत्मा प्रजापति ने गीत के माध्यम से किसानों के दर्द को बयान किया। धरने में रामप्रकाश मिश्र, मोनू निषाद, राजू यादव, रामबाबू, दशरथ प्रजापति, अंजू वर्मा, रिजवाना परवीन, राकेश केशरवानी मौजूद रहे।