फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers should sow crops with less water

कम पानी वाली फसल की बोआई करें किसान

Fri, 24 Jun 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers should sow crops with less water
चित्रकूट। खरीफ गोष्ठी की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि किसानों से कम पानी वाली फसल की बोआई करने को कहें। इस मौके पर जिलाधिकारी ने 26 जून को झांसी में होने वाली मंडलस्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी की तैयारी के लिए कृषि व जुड़े विभागों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने बताया कि इस बार खरीफ की फसल पर पिछले वर्ष की तुलना में 16.80 प्रतिशत अधिक आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है। जिले में पानी की उपलब्धता के अनुसार कम पानी की मांग वाली फसलों की ओर किसानों को ध्यान देना चाहिए। किसान उन्नतशील प्रजातियों का बीज ही बोएं। किसान माइक्रो इरिगेशन, ड्रिप व स्प्रिंकलर सिस्टम अपनाकर अच्छा उत्पादन कर सकते हैं। पशु पालन विभाग से उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर पशुओं में टीकाकरण कराएं। सिंचाई विभाग व लघु सिंचाई को निर्देशित किया कि खरीफ की बोआई व धान की रोपाई शीघ्र शुरू होने वाली है। ऐसे में खेत तक पानी पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, उप कृषि निदेशक बाल गोविंद यादव, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed