फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers jammed for fertilizer

खाद के लिए किसानों ने लगाया जाम

Sun, 28 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed for fertilizer
Farmers jammed for fertilizer - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। खाद की किल्लत से परेशान किसान सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे है। शनिवार को किसानों ने शहर के गल्लामंडी स्थित कर्वी-पहाड़ी मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। मंडी परिसर स्थित इफ्को के केंद्र पर भी हंगामा करते रहे। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों भौरी, पहाड़ी, मऊ, बरगढ़, भरतकूप क्षेत्र में रहा। खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा मेें होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन किसानों के हो रहे धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम करने की घटनाओं से इसकी पोल खुलने लगी है। वितरण केंद्रों पर खाद लेने की मारामारी रहती है। बड़ी मशक्कत के बाद एक-दो बोरी ही खाद किसानों को मिलती है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के गल्लामंडी में स्थित खाद लेने आये किसानों का धैर्य टूट गया। कर्वी-पहाड़ी मार्ग में जाम लगाकर किसानों ने विरोध जताया। पुलिस पहुंचकर किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। गल्लामंडी स्थित इफ्को की गोदाम में बंट रही खाद में भी मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की भारी भीड़ रही। किसान नारेबाजी कर विरोध जता रहे थे। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला सहित पुलिस के जवान किसानों की लाइनें लगवाने में लगे रहे। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि पर्याप्त मात्रा मेें डीएपी खाद उपलब्ध हो गई है। सहकारी समितियों में खाद भेजकर बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed