{"_id":"60b909708ebc3e6ac035a4eb","slug":"farmers-falling-prey-to-the-arbitrariness-of-center-in-charges-chitrakutt-news-knp632037726","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र प्रभारियों की मनमानी का शिकार हो रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र प्रभारियों की मनमानी का शिकार हो रहे किसान
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन ने किसान की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कई केंद्रों पर खरीद न होने, कांटा, बाट और बोरे न होने की शिकायत की है। साथ ही गेहूूं खरीद की तारीख बढ़ाने व रविवार को भी खरीद जारी रखने की मांग की है।
भाकियू तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने डीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि जिले के कई गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। दो माह से चल रही खरीद में अभी भी केंद्रों पर किसानों के 30 से 35 नंबर चल रहा है।
जिस प्रकार से किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उस प्रकार से खरीद नहीं की जा रही है। पहाड़ी, लोहदा, छीबो, कर्वी खोह आदि केंद्रों पर रात में बिना नंबर व टोकन के खरीद की जा रही ही। जो किसान हफ्ते भर से नंबर लगाए गेहूं लेकर केंद्रों पर पड़ा है, उसका नंबर नहीं आ रहा है। किसान केंद्र प्रभारियों की मनमानी का शिकार हो रहा है। जागरूकता की कमी के कारण वह कहीं शिकायत भी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने डीएम मांग की कि क्रय केंद्रों पर तौल के लिए कांटे बढ़ाए जाएं। कई जगह बारदाना न होने की बात प्रभारी कह रहे हैं। किसान नेताओं ने खरीद की तारीख बढ़ाने की मांग की है। साथ ही रविवार को भी केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा है।