{"_id":"5e482cd08ebc3ee5923fdcab","slug":"farmers-disturbed-at-chitrakoot-s-paddy-centers-no-hearing-chitrakutt-news-knp5448917191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट के धान केंद्रों पर किसान परेशान, नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट के धान केंद्रों पर किसान परेशान, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन
राजापुर/मऊ(चित्रकूट)। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शनिवार राजापुर व मऊ में हुई। जिसमें धान खरीद केंद्रों पर किसानों की परेशानी का समाधान न होने के अलावा अन्ना मवेशियों की समस्या का समाधान न होने का मामला उठाया गया। विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना व लोक निर्माण विभाग की गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान को आधा अधूरा बताकर इसमें सही दिशा में काम कराने की मांग का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
राजापुर तहसील प्रांगण में तहसील अध्यक्ष राजापुर शिवदयाल सिंह व मऊ तहसील में जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई । जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम चंदई में घनसुर तालाब पर अवैध कब्जा कर सरसों की फसल बो दी गई है ओर तालाब को कांटे युक्त तार से घेर दिया गया है। उपजिलाधिकारी से कब्जा हटवाने की मांग की गई। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि इस वर्ष धान खरीद केंद्रों में सरकार की मंशा अनुरूप खरीद नहीं हुआ जिससे यह किसानों के लिए चिंता का विषय है केंद्र प्रभारी द्वारा पहले किसानों को सीलन को लेकर धान ना खरीदने का बहाना करते रहे और अब बोरी ना होने और पैसा ना होने का बहाना करके किसानों को परेशान किया जा रहा है। आज भी किसानों का केवल 50 परसेंट धान खरीदा गया है बाकी किसानों का धान आज भी घरों में रखा हुआ है। ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि दलहन व तिलहन रवि की फसलों का सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के आधार पर प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो दुकानें खोली जाएं क्योंकि किसानों का फसल तैयार होने जा रही है जिससे किसानों की समय से फसल खरीदी जा सके ।
किसान नेताओं ने बताया कि राजापुर संपर्क मार्ग राजापुर से लालता रोड संपर्क मार्ग तिरहार की सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं जिसके चलते प्रतिदिन ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सड़कों की मरम्मत कराकर गड्ढा मुक्त किया जाए जिससे दुर्घटनाएं होने से बच सकें। तहसील अध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी ने कहा कि विद्युत विभाग की अनियमितता को देखते हुए सौभाग्य योजना के तहत गांव गांव आधार कार्ड एक फोटो लेकर के कनेक्शन कर दिए गए हैं और लाइन की कोई भी व्यवस्था सही नहीं है। मऊ तहसील के वियावल मजरा लक्ष्मीपुर, गडरिया पुरवा, लवेद आदि गांवों में मीटर लगाकर बिल भेजा जा रहा है राजापुर तहसील के प्रसिद्धपुर गांव के अंदर दोनों तारों पर केवल फेस दौड़ाया जा रहा है जिसके कारण किसान विद्युत का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं जो भी कनेक्शन धारक विद्युत संचालित करता है उसके उपकरण जल जाते हैं ।
विज्ञापन
गडौली घाट से बालू ढुलान का मुददा उठा
चित्रकूट। दोनों तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक के दौरान किसान नेताओं ने गडौली घाट व ताड़ी घाट पर नदियों से हो रहे बालू खनन पर गहरी नाराजगी जताई। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों व मजदूरों को रोजगार दिया जाए बालू लोडिंग के लिए मजदूरों को भरने के लिए रोजगार दिया जाए । अवैध काम पर रोक लगाई जाए। जिलामीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि भाकियू की पहल पर गडौली घाट पर किसानों के हो रहे फसलों के नुकसान का मुआवजा ठेकेदार द्वारा प्रशासन की मदद से दिलाने का आश्वासन मिला है। इस कारण 16 फरवरी को होने वाला आंदोलन स्थगित हो गया है।
------------------फोटो नंबर- 7