चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप क्षेत्र के धौरहीमाफी गांव के ग्रामीणों खेतों में पानी भरने की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में आरोप लगाया कि खेतों के पास से बनाई गई बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में पुलिया का निर्माण न होने से उनके खेतों में पानी भर गया है।
जिससे खेतों में लगी 50 बीघा फसल नष्ट हो चुकी है। ज्ञापन में कहा गया कि भरतकूप क्षेत्र से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के किनारे खेत होने से उनमें पानी भर रहा है।
जिससे किसानों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस मौके पर रमेश, सुरेश बुलवा, मंगल, जयपाल, जगतपाल, चन्नू गुप्ता, कुसुम, गुलाम, पप्पू राम बाबू, सत्यदेव, शिवलाल आदि मौजूद रहे।