{"_id":"626c27fa3ad345128219bf8a","slug":"farmer-worried-about-debt-committed-suicide-by-consuming-poison-chitrakoot-news-knp6940327113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से चिंतित किसान ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से चिंतित किसान ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव में कर्ज से चिंतित किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के पुत्र ने बताया कि केसीसी, ट्रैक्टर और ग्रामीणों का लगभग दस लाख रुपये का कर्ज था। इससे वह चिंतित रहते थे।
थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव निवासी किसान रत्नाकर सिंह (51) ने बृहस्पतिवार की रात सोने से पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। यह जानकारी होने पर परिजन उन्हें पहाड़ी सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मौत के बाद पत्नी प्रेमा और पुत्र, पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र सौरभ ने बताया कि बैंक से चार लाख रुपये केसीसी बनवाए थे। इसके अलावा ट्रैक्टर का भी चार लाख रुपये कर्ज है। गांव में भी कुछ लोगों से उधार लिया था। कुल मिलाकर लगभग दस लाख रुपये कर्ज था। कर्ज न चुका पाने से वह परेशान रहते थे। आशंका जताई है कि इसी चिंता के चलते रत्नाकर सिंह ने खुदकुशी कर ली है। इस संबंध में तहसीलदार संजय अग्रहरि ने बताया कि मामले की किसी ने सूचना नहीं दी है। राजस्वकर्मियों को गांव भेजकर मामले की जानकारी की जाएगी। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।