फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer's death due to crop shock in Chitrakoot

चित्रकूट में फसल के सदमे से किसान की मौत

Wed, 29 Apr 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to crop shock in Chitrakoot
फोटो- 9- किसान शिवमूरत की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
रामनगर। मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव मेें किसान की मौत हो गई। परिजनों का कहना कि फसल का उत्पादन कम होने के सदमे में मौत हुई।
विज्ञापन

खंडेहा गांव निवासी शिवमूरत (45) पुत्र नत्थू नामदेव मंगलवार को फसल कटाई और मड़ाई कराई। इस वर्ष ओलावृष्टि होने व अतिवृष्टि के कारण फसल का उत्पादन बहुत कम हुआ। इसी चिंता में मंगलवार को उसकी मौत घर में हो गई। पत्नी अंजू ने बताया कि फसल की कटाई मड़ाई के बाद शाम को पति शिवमूरत घर आए। यहां उल्टी होने लगी और बेहोश होकर गिर पडे़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। बताया कि ढाई बीघे जमीन है। उसी के सहारे परिवार चला रहे थे। एक पुत्री कोमल है, जिसका विवाह 25 मई को तय है। दो पुत्र दिव्यांशु व हिमांशु हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मऊ एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि किसान की फसल बहुत पहले कट गई थी। जिस दिन उसकी मौत हुई है वह बैंक से पैसे निकालने गया था। उसकी मौत स्वाभाविक हुई है। फसल कम होने के कारण नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed