{"_id":"6189601176a78c7bf71af921","slug":"farmer-s-body-found-in-the-field-fear-of-murder-chitrakoot-news-knp6628023132","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में किसान का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मनोज (42) के परिजनों ने बताया कि वह रविवार की रात घर से खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने गया था। देर रात खेतों की सिंचाई कर रहे पड़ोसी ग्रामीण ट्यूबवेल की मोटर बंद करने गए तो मनोज खेत किनारे बने मचान के पास जमीन पर पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता ने बताया कि अज्ञात लोगों ने हत्या की है। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। पत्नी रतन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के गले से लेकर चेहरे का रंग बदला था। एक पैर के निचले हिस्से में कुछ दाग भी था। जिससे संभावना है कि किसी जहरीले कीडे़ के काटने से मौत हो सकती है। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। वैसे परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।