फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer murdered near tubewell

टयूबवेल के पास किसान की हत्या

Wed, 08 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer murdered near tubewell
राजापुर (चित्रकूट)। ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे किसान की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही ग्रामीण पहुंच गए। एएसपी बलवंत चौधरी के साथ थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने घटनास्थल का जायजा लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के लमियारी गांव निवासी किसान शिवसागर पांडेय (65) पुत्र चंद्रपाल खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल गए थे। दोपहर को जब नाती सौरभ खाना देने गया तो बाबा का खून से लथपथ शव देख होश उड़ गए। घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। मृतक के तीन पुत्र हैं। 12 बीघे खेती है। बताया गया कि धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या की गई है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने पड़ताल कर थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आठ दिन के अंदर चौथी हत्या किसी का खुलासा नहीं
चित्रकूट। जिले में नया साल शुरु होते ही आठ दिनों में चार लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। इसके पूर्व बरगढ़ घाटी में महिला की गोली मारकर हत्या कर शव फेंका गया था। इन सब मामलों में पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश तो कर रहीं हैं, लेकिन अब तक किसी भी कांड का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी को मानिकपुर के रानीपुर निवासी खोवा व किराना व्यापारी अंतिम लाल कुशवाहा की गोली मारकर हत्या की गई थी। तीन जनवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर मार्ग पर भेड़ पालक पिता पुत्र देवीदीन पाल व देवीदयाल की वजनी चीज से सीने में वार कर हत्या की गई। इसके पूर्व बरगढ़ घाटी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उसकी कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई थी। इसकी तो अब तक शिनाख्त तक नहीं हो सकी है। अब 8 जनवरी को राजापुर के लमियारी में किसान शिवसागर पांडेय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।

इन सब हत्याओं का खुलासा कराने के लिए पुलिस विभाग में माथा पच्ची जारी है। डीआईजी से लेकर एसपी तक के विशेष निर्देश हैं कि जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़कर जेल भेजा जाए। इसके लिए आठ पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रहीं हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि हत्यारों की तलाश जारी है। मानिकपुर थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि जल्द ही खुलासा होगा। राजापुर थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी व बरगढ़ थाना प्रभारी चित्रसेन सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed