फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer movement inspired by opposition politics

Chitrakoot News: किसान आंदोलन विपक्षियों की राजनीति से प्रेरित

Fri, 01 Mar 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 01 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer movement inspired by opposition politics
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे भाजपा के किसान मोर्चा ने दस मार्च तक हर गांव में पहुंचने के लिए ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरु की है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा कि गन्ना किसानों का 99 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को विरोधियों की राजनीति बताया।
विज्ञापन

गुरुवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने मुख्यालय के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार के कामों से किसानों की आय दोगनी हुई है। किसानों से जनसंवाद कर गांव तक पहुंंचने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। दावा किया कि मायावती व अखिलेश यादव के दस साल के मुख्यमंत्रित्व काल में गन्ना किसानों को 150 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। भाजपा सरकार ने सात साल में दो लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों ने सवाल किया कि धान खरीद 50 प्रतिशत भी नहीं हो पाई और 30 लाख रुपये का भुगतान बकाया है तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। सरकार ने धान खरीद का न्यूनतम खरीद दाम लगातार बढाया है।

किसान आंदोलन को लेकर सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस आंदोलन से डरती नहीं है। भाकियू नेता राकेश टिकैत को लेकर व्यंग्य कसा कि विपक्षियों से मिलकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। वह खुद दो चुनाव भाजपा से हार चुके हैं तो अपनी खिसियाहट निकाल रहे हैं। वार्ता के दौरान प्रदेश मंत्री ब्रजनंदन सिंह, राजीव त्रिपाठी, रामसागर चतुर्वेदी, भागवत त्रिपाठी, आभेष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed