{"_id":"612bceaf8ebc3e79d7617d62","slug":"farmer-kidnapped-dacoit-gauri-gang-suspected-chitrakoot-news-knp649023035","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का अपहरण, डाकू गौरी गैंग पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का अपहरण, डाकू गौरी गैंग पर शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत चकभूपत रजौला गांव में नलकूप के पास सो रहे किसान का बदमाशों ने शनिवार की रात अपहरण कर लिया। साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग पर शक होने के चलते यूपी पुलिस ने बार्डर पर तलाशी शुरू कर दी है। अपहृत के पुत्र ने कोतवाली में गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
चकभूपत रजौला गांव के किसान लाला पाल (58) शनिवार की रात को खेत में लगे नलकूप के पास सो रहा था। अपहृत किसान के पुत्र नत्थू ने बताया कि शनिवार की देर रात चार बदमाश आकर उसको अपहरण कर ले गए। पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर जबतक लोग पहुंचे बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने कई स्थान पर तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिले।
नत्थू पाल ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि जमीन के विवाद में गांव के ही एक युवक ने बदमाशों से अपहरण कराया है। वहीं ग्रामीणों ने डाकू गौरी गैंग पर भी शक जताया है। नत्थू का आरोप है कि पुलिस ने अपहरण के बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। उसके पिता के साथ अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
कोतवाली वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अपहृत लाला पाल की तलाश जंगलों में की है कोई सुराग नहीं लगा है। आशंका है कि अपहरण एक योजना बनाकर हुआ है। 48 घंटे के अंदर ही सारा राज खुल जाएगा। आरोपी के परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर क्षेत्र में सतर्कता बरत रही है ताकि किसी को नुकसान न हो। इस कांड में डाकू गौरी यादव गैंग का हाथ होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।