फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   farmer commits suicide in banda

कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी, घटना से परिवार में मचा कोहराम

Tue, 21 Jul 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
farmer commits suicide in banda
फोटो-6-घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
सरैंया(चित्रकूट) के बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरदहा गांव के एक किसान ने अपने ही खेत मेें पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना कि ट्रैक्टर का कर्ज न चुका पाने के कारण वह तनाव में था। फाइनेंस कंपनी की नोटिस आने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

सेमरदहा गांव निवासी किसान योगेश मिश्र (28) पुत्र भागवत प्रसाद मिश्र सोमवार शाम बाजार जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था। रात होने पर उसके घर न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह सेमरदहा गांव के पास बनी पानी की टंकी के पीछे एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

स्थानीय कुछ लोगों ने उसे पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयश्ंाकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई अखिलेश मिश्र ने बताया कि एक साल पहले एक ट्रैक्टर पांच लाख रुपये में खरीदा गया था। इसमें दो लाख आठ हजार रुपये का कर्ज बाकी था। ट्रैक्टर की देखभाल उसके बड़ा भाई योगेश ही करते थे। इसके लिए 14 हजार 300 रुपये की सात किश्तें ऑनलाइन जमा की थी। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों कहना है कि कोई किश्त नहीं जमा हुई। नोटिस भी भेज दी गई थी। इससे वह परेशान रहता था।
लॉकडाउन में कहीं और कमाई का साधन न होने से भी परेशान था। घटना की जानकारी पर मानिकपुर तहसीलदार शशिकांत मणि समेरदहा गांव पहुंचे। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर मझले भाई अखिलेश मिश्र के नाम था। इसकी देखभाल बडे़ र्भाई योगेश मिश्र करते थे। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के अधिकारी कर्मचारी दस दिन पहले गांव आए थे।

इसके बाद मझले भाई ने सोमवार को ट्रैक्टर को ले जाकर कंपनी में जमा कराने के बाद भाई योगेश मिश्र घर से गायब हो गए। बताया कि किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। तहसीलदार ने बताया कि परिवार मेें लगभग 60 बीघा जमीन है। परिवार को योजना से आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed