फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer attempted suicide in front of SDM office, Pushwani bridge's road broken, increased danger

किसान ने एसडीएम कार्यालय के सामने खुदकुशी का प्रयास

Tue, 12 Mar 2019 11:06 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव किसान ने एसडीएम कार्यालय के सामने खुदकुशी का प्रयास
किसान ने एसडीएम कार्यालय के सामने खुदकुशी का प्रयास Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Tue, 12 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer attempted suicide in front of SDM office, Pushwani bridge's road broken, increased danger
susaide - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ(चित्रकूट)। चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत का निस्तारण न होने से क्षुब्ध किसान ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। यह देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने दौड़कर किसान के हाथ से माचिस छीन ली। इसी बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
 मऊ थाना अंतर्गत लौरी गांव के मजरा कोलसा निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र लालता प्रसाद मंगलवार की दोपहर को एसडीएम कार्यालय पहुुंचा। बताया कि चकरोड पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। जिससे मार्ग बाधित हैं। शिकायत का निस्तारण दो साल से नहीं हो रहा है। जैसे ही वह तहसीलदार के पास जाकर इसका निस्तारण कराने को कहा तो उन्होंने भगा दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने एसडीएम कार्यालय के सामने आकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया । आसपास के लोगों ने किसी तरह से माचिस छीन लिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्यामप्रताप ने बताया कि किसान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। किसान ने बताया कि 2016 से वह इस मामले को लेकर शिकायत कर रहा है।
इस मामले में मऊ एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी के लिए लेखपाल व राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। जिसकी रिपोर्ट अभीतक नहीं मिली है। संबंधित किसान को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही रिपोर्ट आते ही कार्रवाई होगी। इस घटना की जानकारी पुलिस को देकर वैधानिक कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होती सुनवाई
चित्रकूट। लौरी मजरा कोलसा गांव के ग्रामीण महादेव दादू शुक्ल, शारदा प्रसाद यादव, राज बिहारी, आदि ने बताया कि गांव की चकरोड व  तालाब में अवैध कब्जा कई लोगों ने कर रखा है। अधिकारियों के पास शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed