फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fallen tree branch fell on the house , the couple injured

घर पर टूटकर गिरी पेड़ की टहनी, दंपति घायल

Sun, 03 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 03 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fallen tree branch fell on the house , the couple injured
 पुराने बरगद के पेड़ की टहनी टूटकर एक मकान पर जा गिरी। जिससे क्षतिग्रस्त हुए मकान के मलवे के नीचे दबकर दंपति घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ सो रहे बच्चे बच गए। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर मलवा हटाकर दंपति को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गोबरिया गांव निवासी अशोक के घर के पास ही एक पुराना बरगद का पेड़ है। रविवार सुबह अचानक इस पेड़ की एक टहनी टूटकर उसके मकान पर जा गिरी। टहनी गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें अशोक व उसकी पत्नी आशा दब गए। वहीं दूसरी तरफ मौजूद अशोक की मां बादी देवी व पुत्र प्रांशु व पुत्री गुड़िया बच गए।
विज्ञापन


बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलवा हटाकर पहले बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद  दंपति को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगानी पड़ी। जेसीबी से पहले पेड़ की टहनी हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मलवा हटाकर दंपति को बाहर निकाला गया। परिजन घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed