फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Examination centers should not be made contrary to the standards, action will be taken on complaints of cheating

Chitrakoot News: नकल की शिकायत पर होगी कार्रवाई

Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Examination centers should not be made contrary to the standards, action will be taken on complaints of cheating
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के डाक बंगले में मंडलीय समीक्षा बैठक की। संयुक्त शिक्षा निदेशक से कहा कि मानक के विपरीत एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनना चाहिए। बोर्ड परीक्षा में कहीं भी नकल की शिकायत मिली तो कोई बख्शा नहीं जाएगा। समय से कापियों का मूल्यांकन और परीक्षाफल भी घोषित होगा। किसी के दबाव में मानक के विपरीत परीक्षा केंद्र नहीं होना चाहिए। अन्यथा संबंधित जिले के डीआईओएस जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय में बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्राओं के परीक्षा केंद्र स्वकेंद्र में ही बनाए जाए। यदि उनका विद्यालय परीक्षा केंंद्र बनाने के मानक में नहीं है तो नजदीक ही उन्हें परीक्षा केंद्र की सुविधा दें। उन्होंने प्रोजेक्ट अलंकार योजना में बताया कि जितने भी संस्कृत विद्यालय हैं उनके जर्जर भवन की मरम्मत के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी। प्रवीण योजना के तहत छात्र-छात्राओं में हुनर विकसित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में दो-दो विद्यालय हर साल लिए जाएंगे। जो पहले से व्यावसायिक शिक्षा चल रही है नई शिक्षा नीति में उसे और प्रभावी बनाया जाएगा। कंप्यूटर शिक्षा को भी सरकार और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, तीरथ तिवारी, सुरेश अनुरागी, बाबूलाल पटेल, बांदा के डीआईओएस विजयपाल सिंह, महोबा के गिरधारी लाल कोली, हमीरपुर के के ओझा, प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान, डॉ. राजीव पाठक, धर्मेेंद्र सिंह, रुद्रनारायण पांडेय, शंकर प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मंत्री को सौंपे ज्ञापन
चित्रकूट। डाक बंगले में शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी दिए। मंत्री ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के लिए सरकार संकल्पित है, बहुत जल्द व्यावसायिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि होने जा रही है, इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षा को और भी प्रभावी बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed