{"_id":"61f428d2fe246f14a55ecc66","slug":"exam-student-virodh-chitrakoot-news-knp677615011","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रेलवे एनटीपीसी परिणाम में हुई धांधली के विरोध में बिहार और प्रयागराज में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। नौजवान भारत सभा ने रामनगर बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। दुकानें भी बंद कराने का प्रयास किया गया लेकिन दुकानें बंद नहीं रहीं।
सभा के जिला प्रमुख सुरेश ने कहा कि रेलवे की परीक्षा के प्रथम चरण के परिणाम में अनियमितता व अपारदर्शिता से प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने शुरू में कहा था कि पदों की संख्या के 20 गुना छात्र प्राथमिक परीक्षा में पास कराए जाएंगे। उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा लेकिन प्राथमिक परीक्षा के परिणाम कुछ इस तरह बनाए गए कि एक ही विद्यार्थी का नाम पांचों सूचियों में आया है।
इसके कारण केवल तीन लाख 85 हजार छात्रों को ही पहली परीक्षा में उत्तीर्ण किया गया है जबकि इसकी संख्या सात लाख होनी चाहिए थी। कंप्यूटर आधारित दूसरे चरण की परीक्षा में भी अनियमितता की गई। इसे लेकर छात्र सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान रामसलोने, राहुल, कौशल, बुधई, रवि, राजकरन, मनीष, रजनीश व पंकज आदि भी रहे।