{"_id":"5ddd39ba8ebc3e54ab5699d1","slug":"every-officer-adopts-a-cow-shed-chitrakutt-news-knp528270481","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर अधिकारी एक गोशाला को ले गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर अधिकारी एक गोशाला को ले गोद
विज्ञापन
हर अधिकारी एक गोशाला को ले गोद: डीएम
ठंड से बचाएं और कराएं चारा पानी का इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 270 स्थाई व अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में गोवंशों के उदर पोषण के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी केपी यादव के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को गोद लेकर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार जिलाधिकारी ने बताया कि शासन का निर्देश हैं कि प्रत्येक अधिकारी एक गोशाला गोद लेकर ग्रामीणों की मदद से बेजुबान जानवरों के उदर-पोषण की व्यवस्थाएं करें। ठंड से अन्ना गोवंशों को राहत पहुंचाएं। इसके अलावा किसानों को भी अन्ना जानवरों से निजात मिलेगी। ंमुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र जारी कर कहा कि सभी अधिकारियों को गोशालाओं की सूची बनायें। गोशाला आवंटित करते हुए पत्र भेजें। ताकि संबंधित अधिकारी निरीक्षण कर गोशाला की स्थिति देखकर कमियां दूर कराएं। कहा कि भूसा आदि के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। ठंड में गोवंशों की मौत नहीं होना चाहिए। अगर ठंड से मौत की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
------------------------------------------------
गोशाला से कई गोवंश गायब, नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। डीपीआरओ ने पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के खटवारा गांव में चौपाल के दौरान गांव में विकास न होने, सूचनाएं गलत देने व अरछा बरेठी गांव में बीते दिन गोशाला में एक गाय की मौत, गोवंश आश्रय केन्द्र में समुचित व्यवस्था न होने के चलते प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी की है। इसके अलावा सदर एसडीएम एके पांडेय ने खोह व पाही गांव की गोशाला में निरीक्षण के दौरान दो माह से कई गोवंश नदारद, भूसा, पानी की चरही की व्यवस्था न मिलने पर डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की है। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को ग्राम के जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।